CM को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, इस बार 12 पुलिस अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

गृह विभाग ने की आपात बैठक
CM को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, इस बार 12 पुलिस अधिकारियों को किया गया सस्पेंड
Published on: 

बीकानेर - राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस अ​धिकारियों पर गाज गिरी है। सीएम को धमकी दिए जाने पर 12 पुलिस अ​धिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गृह विभाग के मुख्य सचिव ने इस मामले को लेकर आज बैठक भी की है।

सीएम को आज मिली धमकी

आपको बता दें कि आज यानी 28 मार्च शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस अ​धिकारियों ने बताया​ कि आरोपी आदिल ने शुक्रवार सुबह मोबाइल फोन से बीकानेर पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके यह धमकी दी थी।

14 महीने के अंदर यह चौथी धमकी थी

इस मामले में आदिल नाम के एक व्य​क्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आदिल ने बीकानेर के जेल से कॉल करके मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि आदिल ने कॉल क्यों किया और उसके पास मोबाइल कहा से आया? इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे बताया कि आदिल नशे का आदी है और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। इससे पहले वह कई बार अपने हाथों की नसें काट चुका है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा को 14 महीने के अंदर यह चौथी धमकी मिली है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in