तृणमूल कार्यालय में कैरम, तीन जवान सस्पेंड

चुनाव से पहले राज्य में केंद्रीय बलों की निष्पक्षता को लेकर जारी बहस के बीच बीरभूम से एक नया विवाद सामने आया है।
गश्त लगाते बीएसएफ, सीआईएसएफ व पुलिस के जवान
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : चुनाव से पहले राज्य में केंद्रीय बलों की निष्पक्षता को लेकर जारी बहस के बीच बीरभूम से एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में केंद्रीय बल के जवानों को तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कैरम खेलते देखा गया। वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन जवानों को सस्पेंड कर दिया।

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही का आरोप

वीडियो सामने आने के बाद शिकायत पर आयोग ने त्वरित जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और सत्यापन के बाद संबंधित तीन जवानों की पहचान कर उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल निलंबित कर दिया गया। आयोग ने साफ कर दिया कि ये तीनों जवान आगामी चुनाव ड्यूटी में शामिल नहीं किए जाएंगे।

जवानों की मौजूदगी पर उठे गंभीर सवाल

वायरल क्लिप में सिउड़ी स्थित तृणमूल कार्यालय में कुछ स्थानीय लोगों के साथ तीन वर्दीधारी जवान कैरम खेलते नजर आए। विपक्ष, खासकर बीजेपी ने आरोप लगाया कि ये लोग तृणमूल के सक्रिय कार्यकर्ता थे। आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान इस तरह की मौजूदगी को लेकर केंद्रीय बलों की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं।

गश्त लगाते बीएसएफ, सीआईएसएफ व पुलिस के जवान
पुराने कृत्यों के लिए शाह के खिलाफ ‘चार्जशीट’ होनी चाहिए: ममता बनर्जी

पहले भी इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर बढ़ा था विवाद

इससे पहले मुर्शिदाबाद के निमतिता में बीएसएफ के सात जवान एक तृणमूल नेता की इफ्तार पार्टी में शामिल होकर विवादों में घिर चुके हैं। उस मामले में भी चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए थे।

राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। ऐसे में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी के बीच इस तरह की घटनाएं सुरक्षा बलों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in