BRICS कॉन्फ्रेंस में पहली बार हिस्सा लेगा कलकत्ता विश्वविद्यालय

दिल्ली में 11 सितंबर को होगा यह प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन
BRICS कॉन्फ्रेंस में पहली बार हिस्सा लेगा  कलकत्ता विश्वविद्यालय
Published on: 

30 प्रमुख कॉर्पोरेट संगठन भी BRICS कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) पहली बार BRICS कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा और उद्योग जगत के बीच की दूरी को प्रभावी ढंग से मिटाना है। आगामी 11 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन में यूनिवर्सिटी के तीन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे देशों के शीर्ष शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ 30 प्रमुख कॉर्पोरेट संगठन भी शिरकत करेंगे। इस वैश्विक मंच का प्रमुख लक्ष्य पारंपरिक सैद्धांतिक शिक्षा को आधुनिक बाजार की व्यावसायिक मांगों और वास्तविक औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप ढालना है, जिससे देश के युवाओं की रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हो सके।

NEP 2020 के तहत स्किल ट्रेनिंग पर जोर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने पहले ही थ्योरी के साथ स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग की शुरुआत कर दी है। इस अनूठी पहल को जमीनी स्तर पर पूरी तरह साकार करने के लिए यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों को भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य वैश्विक औद्योगिक परिदृश्य और खास मांग वाले क्षेत्रों की पहचान करना है, ताकि उसी के अनुसार पाठ्यक्रम को डिजाइन किया जा सके। यूनिवर्सिटी प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि छात्र अपनी अकादमिक पढ़ाई के साथ-साथ पेशेवर रूप से भी पूरी तरह आत्मनिर्भर बन सकें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in