18 सिलिंडर के साथ कारोबारी गिरफ्तार

बनगांव में अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़
Businessman arrested with 18 cylinders
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव : एक तरफ जहाँ पश्चिम एशिया के युद्ध और आपूर्ति में बाधा के कारण रसोई गैस (LPG) के बढ़ते दामों और किल्लत से आम जनता त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ आपदा में अवसर तलाश रहे अवैध गैस कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। उत्तर 24 परगना के बनगांव पुलिस जिला प्रवर्तन शाखा (EB) और गोपालनगर थाना पुलिस ने एक संयुक्त और साहसिक छापेमारी कर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वाले एक कारोबारी को धर दबोचा है।

घर के भीतर चल रहा था अवैध धंधा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम विशु शेख है। गोपालनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसके घर में लंबे समय से घरेलू सिलिंडर से व्यावसायिक और अन्य सिलिंडरों में गैस भरने का अवैध खेल चल रहा था। पुलिस की प्रवर्तन शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि विशु शेख अपने घर को ही गोदाम बनाकर रिफिलिंग का धंधा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और छापेमारी के दौरान मौके से 17 खाली सिलिंडर, 1 भरा हुआ सिलिंडर और गैस रिफिल करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई अवैध उपकरण बरामद किए।

अदालत में पेशी, जांच जारी

पुलिस ने सारा सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी विशु शेख को बनगांव महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस इस मामले में अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस काले कारोबार के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हैं और उसे ये सिलिंडर कहाँ से उपलब्ध कराए जा रहे थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in