हावड़ा मैदान से 'बस यात्रा 4.0' का शुभारंभ

महिला बस चालकों और कंडक्टरों का हुआ सम्मान
Bus Jatra 4.0 Flagged Off from Howrah Maidan Honoring Women Bus Conductors
हावड़ा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेष महिला परिवहन कर्मी को हरी झंडी थमाते परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : दुर्गापूजा के पावन अवसर और महालया से ठीक पहले कोलकाता बस-ओ-पीडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित चौथे वार्षिक कार्यक्रम ‘बस यात्रा 4.0’ का भव्य आयोजन हावड़ा मैदान में हुआ। शुक्रवार (2 अक्टूबर) को हावड़ा मैदान से इस यात्रा का शुभारंभ करते हुए राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा, "कोलकाता की बस सेवा केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और आत्मनिर्भरता सराहनीय है, और राज्य सरकार महिलाओं के सुरक्षित व सुलभ सफर के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

रूट 57 और 52 की बसों में अनूठी प्रदर्शनी

हावड़ा मैदान से शुरू हुई यह विशेष बस यात्रा रवींद्र सदन होते हुए आगे बढ़ी, जिसमें रूट संख्या 57 और ऐतिहासिक रूट संख्या 52 (रामराजतला-एसप्लानेड) की बसें शामिल थीं। यात्रा के दौरान वेस्ट बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (WBTC) की 5 महिला कंडक्टरों और निजी बस संचालकों की महिला प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन बसों के भीतर एक खास प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस सेवा और सार्वजनिक परिवहन में उनकी बढ़ती भागीदारी को प्रदर्शित किया गया। संस्था ने इस सफल आयोजन के लिए परिवहन विभाग, कोलकाता पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस का आभार प्रकट किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in