बाजार में बुल्स का दबदबा, सेंसेक्स में भारी उछाल

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में संभावित तनाव कम होने की उम्मीदों से वैश्विक बाजारों में आई तेजी के अनुरूप बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार उछाल आया।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on: 

मुंबईः पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में संभावित तनाव कम होने की उम्मीदों से वैश्विक बाजारों में आई तेजी के अनुरूप बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार उछाल आया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,899.53 अंक चढ़कर 73,847.08 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 572.55 अंक की बढ़त के साथ 22,903.95 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर में तेजी रही। ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। कॉस्पी में करीब सात प्रतिशत का उछाल आया जबकि निक्की 225 में चार प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार मंगलवार को उल्लेखनीय तेजी के साथ बंद हुए थे।

श्री महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को शेयर बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.3 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 11,163.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 14,894.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in