भाई और भतीजे ने मिलकर की व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया
Brother and nephew beat a man to death
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा थाना अंतर्गत गोविंदपुर इलाके में संपत्ति विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई की नृशंस हत्या कर दी। मृतक की पहचान निमाई प्रमाणिक (51) के रूप में हुई है। इस घटना में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई शैलेंद्र प्रमाणिक और भतीजे गोविंद प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया है।

विद्याधरी नदी के किनारे खूनी संघर्ष

जानकारी के अनुसार, निमाई और शैलेंद्र के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को निमाई घर से कुछ दूर विद्याधरी नदी के किनारे घास काटने गए थे। वहीं पर शैलेंद्र के साथ उनका फिर से विवाद शुरू हो गया। शुरुआती कहासुनी के बाद शैलेंद्र घर लौटा और अपने बेटे गोविंद को साथ लेकर दोबारा नदी किनारे पहुँचा।

बांस और लाठियों से हमला

आरोप है कि पिता और पुत्र ने मिलकर निमाई पर बांस और लाठियों से अचानक हमला कर दिया। निमाई को तब तक पीटा गया जब तक कि वे बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर पड़े। स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में बारासात अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शौचालय में छिपा था आरोपी, भीड़ ने की धुनाई

हत्या के बाद आरोपी शैलेंद्र को दत्तपुकुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, भतीजा गोविंद फरार होकर घर के शौचालय में छिपा था। ग्रामीणों ने उसे ढूंढ निकाला और बाहर खींचकर उसकी जमकर पिटाई (मॉब लिंचिंग की कोशिश) की। बाद में पुलिस ने पहुँचकर उसे भीड़ से बचाया और हिरासत में लिया। इलाके के लोग आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in