मध्यमग्राम में ईंट भट्ठा श्रमिक की चाकू मारकर हत्या

रोड पर वैन रखने को लेकर विवाद, 2 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
Brick kiln worker stabbed to death in Madhyamgram
अभियुक्तों को दिखाती पुलिस
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

मध्यमग्राम : मध्यमग्राम में विवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रोहोंडा-चंडीगढ़ पंचायत के उत्तर जोजोरा इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे में वैन खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में सिंटू राजवंशी (23) नामक श्रमिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में हुआ विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक और आरोपी सभी बिहार के गया जिले के निवासी हैं और पिछले चार वर्षों से इसी ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। रविवार को 'हफ्ता' (साप्ताहिक वेतन) मिलने और शिवरात्रि के अवसर पर श्रमिकों ने शराब पी थी। इसी दौरान रास्ते में वैन खड़ी करने को लेकर सिंटू, रंजित मांझी और शंकर राजवंशी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

सब्जी काटने वाले चाकू से हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान रंजित और शंकर ने सब्जी काटने वाले चाकू से सिंटू के पेट पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में सिंटू जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्यमग्राम पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बारसात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्बार बनर्जी ने बताया कि मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 118(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। एक आरोपी शंकर वर्तमान में पुलिस हिरासत में उपचाराधीन है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in