तेहरान पर फिर बरसे बम, ट्रंप ने डेडलाइन बढ़ाई

इजराइल के नए हमले, खाड़ी देशों में अलर्ट; बातचीत के दावों के बीच बढ़ा तनाव
तेहरान पर फिर बरसे बम, ट्रंप ने डेडलाइन बढ़ाई
Published on

इजराइल ने एक बार फिर ईरान पर बड़े हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे पश्चिम एशिया में युद्ध और तेज हो गया है। इजराइली सेना ने तेहरान में बैलिस्टिक मिसाइल और हथियार बनाने वाले ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है, वहीं पश्चिमी ईरान में मिसाइल लॉन्चर और भंडारण स्थलों पर भी हमले किए गए।

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने साफ कहा कि हमले अब “और तेज और व्यापक” होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इजराइल की नागरिक आबादी पर मिसाइल हमलों की कीमत ईरान को चुकानी पड़ेगी। दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को दी गई समयसीमा बढ़ाकर 6 अप्रैल तक कर दी है। यह जलमार्ग बेहद अहम है, क्योंकि इसके जरिए दुनिया की लगभग 20% तेल आपूर्ति होती है।

हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है और अपने रुख पर कायम है। इस बीच खाड़ी देशों—बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात—में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सऊदी अरब ने दावा किया कि उसने रियाद की ओर बढ़ रहे मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया। युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिख रहा है। शेयर बाजारों में गिरावट आई है और ‘ब्रेंट क्रूड’ की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in