नोएडा-अहमदाबाद के निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नोएडा के कई निजी स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
नोएडा-अहमदाबाद के निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Published on

नोएडाः नोएडा के कई निजी स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। वहीं अहमदाबाद के भी प्राइवेट स्कूलों में भी ऐसे ही धमकी भरे संदेश मिले हैं।

वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न थानों के कर्मचारी, बम निरोधक दस्ते, अग्निशमन सेवा, खोजी कुत्तों के दस्ते और बम खोजी एवं निष्क्रिय करण दस्ता (बीडीडीएस) की टीम को प्रभावित स्कूलों में तैनात किया गया। पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ निजी संस्थानों के परिसरों में गहन तलाशी ली गई, जबकि साइबर अपराध की एक टीम ने धमकी भरे ईमेल का तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है।

पुलिस ने कहा, “स्थिति सामान्य है और सभी स्थानों पर पूर्ण शांति और व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी जाती है।” अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक आकलन से धमकियां अस्पष्ट हैं, लेकिन ईमेल के स्रोत और मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

उधर अहमदाबाद के भी कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। पुलिस ने इन स्कूलों में पहुंच कर जांच-पड़ताल की है। ऐसी कोई विस्फोट चीज बरामद नहीं की गई है। फिर भी स्कूलों में सुरक्षा ध्यान रखा जा रहा है।

नोएडा-अहमदाबाद के निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
केरल को मिलीं 3 अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 4 नई ट्रेनें, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in