वृंदावन में नाव हादसा, 10 श्रद्धालुओं की मौत

केसी घाट पर पंटून पुल से टकराकर पलटी नाव, 15 लोगों को बचाया गया; सीएम योगी ने जताया दुख
वृंदावन में नाव हादसा, 10 श्रद्धालुओं की मौत
Published on: 

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे रहे।

नाव में सवार करीब 25 श्रद्धालु पानी में गिर गए थे। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिनमें से एक को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुखद रूप से इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि की है।

जांच में सामने आया है कि करीब 150 लोगों का दल लुधियाना (पंजाब) और मुक्तेश्वर से वृंदावन दर्शन के लिए आया था और हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु उसी दल के थे। जिस नाव में लोग सवार थे वह एक निजी नाविक की बताई जा रही है, जो पलटकर नदी में डूब गई और उसकी तलाश जारी है।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in