फ्लैट में देह व्यापार चलाने का आरोप

भाजपा कर्मी के खिलाफ थाने में शिकायत
BJP Worker Accused Of Running Sex Racket In Howrah Flat Police Investigation On
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : चटर्जीहाट थाना क्षेत्र के कैरी रोड स्थित एक फ्लैट में कथित तौर पर लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा चलाए जाने का आरोप भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मानस पुरकायस्थ पर लगा है। बुधवार की रात स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मानस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चटर्जीहाट थाने में ज्ञापन सौंपा। स्थानीय निवासियों के अनुसार मानस पुरकायस्थ अपने सहयोगी सोमनाथ साहा के साथ एक अज्ञात महिला को लेकर फ्लैट में पहुंचे थे।

स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ने का किया दावा

आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के हवाले करने का प्रयास किया। हालांकि, सोमनाथ वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मानस पर धमकी देने का आरोप भी लगाया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, मानस पुरकायस्थ ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वह व्यवसाय करते हैं और अपनी मां व पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने किसी भी असामाजिक गतिविधि में शामिल होने से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in