केरल में बर्ड फ्लू का कहर, हजारों पक्षियों को मारने की तैयारी

अलप्पुझा में H5N1 की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट, 5,961 पक्षियों को किया जाएगा नष्ट
केरल में बर्ड फ्लू का कहर, हजारों पक्षियों को मारने की तैयारी
Published on

केरल के अलप्पुझा जिले की मुहम्मा ग्राम पंचायत के वार्ड 7 में बर्ड फ्लू (H5N1) के मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत रोकथाम के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुल 5,961 घरेलू पक्षियों को मारने का निर्णय लिया गया है। यह कार्रवाई 21 मार्च की सुबह से शुरू होगी। इसके लिए पशुपालन विभाग ने त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए हैं और संक्रमण के केंद्र बिंदु से एक किलोमीटर के दायरे को नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी इनबासेकर कलिमुथु की अध्यक्षता में आपात बैठक कर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बायो-सिक्योरिटी उपायों को सख्ती से लागू करने, पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

केरल में बर्ड फ्लू का कहर, हजारों पक्षियों को मारने की तैयारी
मकान में आग लगने से छह लोगों की मौत पर नीतीश ने जताया शोक

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं पक्षियों की असामान्य सामूहिक मृत्यु हो तो तुरंत पशु चिकित्सालय को सूचित करें। मृत पक्षियों के निपटान के दौरान मास्क और दस्ताने पहनने जैसे सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा गया है।

इसके अलावा, मृत पक्षियों को गहरे गड्ढे में दफनाने और चूना व ब्लीचिंग पाउडर जैसे कीटाणुनाशकों के उपयोग के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in