बिल गेट्स AI ​​इम्पैक्ट समिट में नहीं देंगे मुख्य भाषण

गेट्स फाउंडेशन की ओर से अफ्रीका एवं भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा प्रतिनिधित्व करेंगे, जो आज बाद में शिखर सम्मेलन में भाषण देंगे।
बिल गेट्स AI ​​इम्पैक्ट समिट में नहीं देंगे मुख्य भाषण
Published on

नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में मुख्य भाषण नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बृहस्पतिवार को जानकारी दी, ‘‘गेट्स फाउंडेशन की ओर से अफ्रीका एवं भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा प्रतिनिधित्व करेंगे, जो आज बाद में शिखर सम्मेलन में भाषण देंगे।’’

फाउंडेशन ने कहा, ‘‘ गहन विचार-विमर्श के बाद और यह सुनिश्चित करने के लिए कि एआई शिखर सम्मेलन की प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित रहे, गेट्स अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे।’’ गेट्स फाउंडेशन ने कहा कि वह भारत में साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in