केदारनाथ मंदिर को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन खुलेगा श्रद्धालुओं के लिए कपाट

बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को पुन: खोल दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला।

उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। करीब साढ़े नौ क्विंटल फूलों से सजे ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी, धर्माधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर ‘जय बाबा केदार’ के जयकारे लगाए और दानदाताओं द्वारा आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों की तिथियां भी तय हो गई हैं।

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

फाइल फोटो
भारत बनाम पाकिस्तान: श्रीलंका में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को कितना मिल रहा बूम?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in