

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक के लिए संसद के चार दिवसीय विशेष सत्र से एक दिन पहले रविवार शाम दिल्ली रवाना हुए। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि संसद का विशेष सत्र शुरू होने के समय वह नयी दिल्ली में होंगे और विधेयक के पक्ष में मतदान करने वाले पश्चिम बंगाल के सांसदों की संख्या अधिक से अधिक हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शुभेंदु अधिकारी रविवार शाम राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए। ऐसी खबरें हैं कि वह विधेयक के समर्थन को लेकर एनसीपीआई के सांसदों के साथ बातचीत कर सकते हैं। एनसीपीआई सांसदों जून मालिया और माला रॉय ने रविवार सुबह दिल्ली रवाना होते समय विधेयक के प्रति अपना समर्थन जताया। मालिया ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि उनकी शाम को नयी दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित है। मालिया ने कहा कि एनसीपीआई सांसदों को सोमवार को नयी दिल्ली में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ दोपहर के भोज का निमंत्रण भी मिला है।