बजट : हावड़ा को मिलेगा ऐतिहासिक विकास का लाभ : उमेश राय

Minister Umesh Rai Welcomes West Bengal Budget 2026 Development Roadmap for Howrah
फाइल फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट की सराहना करते हुए शहरी विकास एवं नगर विकास राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने इसे राज्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद बंगाल को ऐसा बजट मिला है जो जनकल्याण, रोजगार और औद्योगिक विकास को एक साथ नई ऊंचाई पर ले जाएगा। यह बजट आत्मनिर्भर और समृद्ध पश्चिम बंगाल के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप है।

मंत्री उमेश राय ने बजट की प्रमुख घोषणाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती, नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण, 'भरोसा योजना' के तहत युवाओं को बेरोजगारी सहायता, किसानों को बिजली सब्सिडी, 25 लाख नए आवास और महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा (पिंक कार्ड) जैसे निर्णय हर वर्ग को सशक्त करेंगे।

पूर्वी भारत का प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब बनेगा हावड़ा

हावड़ा के संदर्भ में विशेष चर्चा करते हुए श्री राय ने कहा कि दानकुनी-लुधियाना मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और शालीमार-गार्डन रीच अंडरवाटर हाईवे जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं हावड़ा को पूर्वी भारत का परिवहन और औद्योगिक केंद्र बनाएंगी। कमर्शियल (दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान) कानून में सुधार से हावड़ा 24x7 आर्थिक शहर के रूप में विकसित होगा, जिससे व्यापार, होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विरासत और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, प्रवासियों को सीधा लाभ

उन्होंने आगे कहा कि शक्तिपीठ और श्री चैतन्य सर्किट के जरिए बेलूर मठ जैसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण व विकास किया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार को भारी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा, हावड़ा में बड़ी संख्या में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ तथा आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक जीवन स्तर बेहतर होगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in