बैंकिंग सेक्टर को मिली मजबूती, IBC पर वित्त मंत्री का बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग प्रणाली में काफी सुधार हुआ है।
बैंकिंग सेक्टर को मिली मजबूती,  IBC पर वित्त मंत्री का बयान
Published on

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग प्रणाली में काफी सुधार हुआ है तथा वाणिज्यिक बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की वसूली में भी मदद मिली है।

उन्होंने सदन में ‘दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025’ पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि विधेयक के माध्यम से आईबीसी में 12 संशोधन प्रस्तावित हैं। विधेयक पर चर्चा में 40 सदस्यों ने भाग लिया। मंत्री के जवाब के बाद सदन ने ध्वनिमत से इस विधेयक को मंजूरी दी।

वित्त मंत्री ने कहा कि संसद की प्रवर समिति ने विधेयक में कुल 17 बड़ी अनुशंसाएं कीं, जिन्हें सरकार ने स्वीकार कर लिया। उनके मुताबिक, सरकार ने एक और सिफारिश को इसमें जोड़ा है कि कर्जदाताओं की समिति को आवेदकों को चयन करने के कारणों को दर्ज करना होगा, इससे पारदर्शिता आएगी।

सीतारमण ने कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता से भारतीय बैकिंग प्रणाली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि एनपीए की वसूली में इस संहिता की प्रभावी भूमिका रही है। सीतारमण के अनुसार वाणिज्यिक बैंक के एनपीए की कुल वसूली में दिवाला संहिता का 54 प्रतिशत से अधिक का योगदान रहा है।

बैंकिंग सेक्टर को मिली मजबूती,  IBC पर वित्त मंत्री का बयान
कोलकाता को मिला नया अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

सीतारमण का कहना है कि आईबीसी का कभी यह बुनियादी मकसद नहीं रहा कि इसे कर्ज वसूली के औजार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईबीसी की व्यवस्था के कारण अब दिवाला से जुड़े मामलों के निस्तारण में कंपनियां पहले से बहुत बेहतर काम कर रही हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था। सरकार ने 12 अगस्त, 2025 को आईबीसी में संशोधन करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश किया था, जिसमें दिवाला समाधान आवेदनों को स्वीकार करने में लगने वाले समय को कम करने के प्रावधानों सहित कई संशोधन प्रस्तावित थे।

विधेयक को लोकसभा की एक प्रवर समिति को भेजा गया, जिसने दिसंबर 2025 में अपनी रिपोर्ट सौंपी। आईबीसी में अब तक सात बार संशोधन किया जा चुका है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in