युवाओं को बूस्ट अप के लिए बांग्लार युवा साथी : चंद्रिमा

विपक्ष को क्यों हो रही है दिक्कत
 मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य
मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य की नयी योजना बांग्लार युवा साथी के लिए आवेदन रविवार से शुरू हो गया है। इसके लिए कैंप 26 फरवरी तक लगेंगे। भाजपा सहित अन्य विपक्ष ने इस योजना पर सवाल उठाया है। राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विपक्ष पर पलटवार किया है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बांग्लार योजना के तहत उन युवाओं को बूस्ट अप किया जायेगा जो फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं। इसमें विपक्ष को क्या आपत्ति है। पहले तो लक्ष्मी भंडार के लिए काफी कुछ कहते थे अब भाजपा कहती है कि हमलोग आयेंगे तो 3000 रु. देंगे। ऐसे में उन्हें किसी भी योजना पर सवाल उठाना शोभा नहीं देता है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के बाहर तो वोट से पहले भत्ता देने की बात कही जाती है और वोट के बाद बंद कर दिया जाता है।

मंत्री शशि पांजा
मंत्री शशि पांजा

 राज्य की महिला व शिशु कल्याण विभाग की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं की नब्ज को समझ लिया है। बांग्लार युवा साथी के लिए पहले दिन कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बांग्लार युवा साथी योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया विशेष नामांकन शिविर के शुभारंभ के साथ शुरू हुई। यह 26 फरवरी तक चलेगा। इस पहल का उद्देश्य बेरोजगार अथवा असामर्थ युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। दसवी पास युवक युवतियों को 5 साल तक 1500 रुपये मासिक सहायत्ता दी जायेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in