रैपर से प्रधानमंत्री बने बालेन, नेपाल में नए युग की शुरुआत

बालेंद्र शाह ने ली शपथ, मोदी ने दी बधाई, भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का भरोसा
रैपर से प्रधानमंत्री बने बालेन, नेपाल में नए युग की शुरुआत
PTI
Published on

नेपाल में आज नया राजनीतिक अध्याय शुरू हुआ है। 35 वर्षीय रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिन्हें प्यार से बालेन कहा जाता है, ने देश के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया, और शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट के शुभ मुहूर्त में शपथ दिलाई गई।

Niranjan Shrestha

बालेन का उदय नेपाल में Gen Z आंदोलन के विरोध प्रदर्शन और के. पी. शर्मा ओली सरकार के सत्ता से हटने के छह महीने बाद आया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के नेतृत्व में बालेन की सरकार के लिए 14 मंत्रियों के नाम फाइनल किए गए हैं, जिसमें गोरखा-2 सीट से निर्वाचित और जेन जी आंदोलन से चर्चा में आए सुदन गुरुंग को गृह मंत्री बनाया जा सकता है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनियुक्ति पीएम बालेंद्र शाह को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, 'नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री बालेन्द्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में व्यक्त किए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को, दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए, और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in