ऑस्ट्रेलिया T20 विश्व कप से बाहर, कमजोर समझी गई टीम को सुपर आठ में जगह

जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद सुपर आठ में प्रवेश कर लिया जबकि पूर्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए टी 20 विश्व कप अच्छा नहीं रहा।
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए टी 20 विश्व कप अच्छा नहीं रहा।
Published on

पाल्लेकलः जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद सुपर आठ में प्रवेश कर लिया जबकि पूर्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों को एक एक अंक मिला जिससे जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए। अब 26 फरवरी को पहले सुपर आठ मुकाबले में चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा।

जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई। ग्रुप वन में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज भी सुपर आठ में पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे को आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है। श्रीलंका छह अंक लेकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया के दो अंक है जिसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने हराया।

पूर्व चैम्पियन टीम को जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने के बाद ही सुपर आठ में जगह मिलनी थी लेकिन बारिश ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया।

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए टी 20 विश्व कप अच्छा नहीं रहा।
रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने किये आठ शिकार

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in