ईरान के परमाणु केंद्र पर हमला

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन स्थल को निशाना बनाया गया है।
सोशल मीडिया में नतांज परमाण केंद्र से धुआं उठता वीडियो और फोटो वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया में नतांज परमाण केंद्र से धुआं उठता वीडियो और फोटो वायरल हुआ है।
Published on

दुबईः संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन स्थल को निशाना बनाया गया है। इजराइल और अमेरिका ने उस स्थान पर हमलों की बात नहीं कबूली है, जिस पर जून में ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन के संघर्ष में अमेरिका ने बमबारी की थी।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के “गैर-कानूनी, आपराधिक और क्रूर” हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा, “कल उन्होंने फिर से ईरान के शांतिपूर्ण तरीके से सुरक्षित परमाणु केंद्रों पर हमला किया।”

नजफी ने कहा, ‘‘उनका यह कहना कि ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है, बस एक कोरा झूठ है।” जब नफजी से पूछा गया कि वह किस स्थान की बात कर रहे थे, तो उन्होंने जवाब दिया: “नतांज।”

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in