सेकेंड हुगली ब्रिज पर फिर 8 घंटे के क्लोजर का आवेदन

सेकेंड हुगली ब्रिज
सेकेंड हुगली ब्रिज
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सेकेंड हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही पर एक बार फिर अस्थायी रोक लग सकती है। एचआरबीसी की तरफ से क्लोजर मांगा गया है। अगले रविवार 14 दिसंबर की सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए एचआरबीसी की तरफ से पुलिस को आवेदन किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि अभी पुलिस की तरफ से क्लोजर का जवाब नहीं मिला है। अगर जवाब आता है तो काम किया जायेगा। सेकेंड हुगली ब्रिज पर तकनीकी हिस्सों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। मुख्य रूप से स्टे केबल्स को बदलने के लिए प्रस्ताव दिये गये हैं उसका काम चल रहा है। सेकेंड हुगली ब्रिज बंद रहने की स्थिति में हावड़ा और कोलकाता के बीच यात्रियों और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ सकता है। जैसा अब तक क्लोजर के दौरान हुआ है। सामान्यतः ऐसे क्लोजर के दौरान हावड़ा ब्रिज सहित अन्य कई मार्गों को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

मुख्य बातें

प्रस्तावित बंद (क्लोजर) का समय :

रविवार, 14 दिसंबर — सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक

इस अवधि में ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद करने का प्रस्ताव है।

पुलिस की मंजूरी मिलते ही मरम्मत कार्य किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in