तमिल सुपरस्टार से नेता बने विजय की रैली को लेकर फिर बुरी खबर

तमिलनाडु के सेलम में टीवीके की रैली में एक व्यक्ति बेहोश, अस्पताल ले जाते समय मौत
तमिल सुपरस्टार से नेता बने विजय की रैली को लेकर फिर बुरी खबर
Published on

सेलमः तमिलनाडु के सेलम में टीवीके की एक रैली में पार्टी प्रमुख विजय के संबोधन के दौरान शुक्रवार को एक व्यक्ति बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के मूल निवासी सूरज (37) सीने में दर्द की शिकायत के बाद बेहोश हो गया और उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने दावा किया कि सूरज की कुछ समय पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार वह व्यक्ति विजय से मिलने गया था और रैली स्थल पर प्रतीक्षा करते समय उसे बेचैनी महसूस हुई और वह बेहोश हो गया।

पुलिस ने बताया कि उसके आसपास मौजूद लोगों ने पहले सूरज को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि हालांकि, जांच करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि जब उसे अस्पताल लाया गया तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दावा किया कि यह घटना विजय के जिला पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचने से पहले ही हुई थी। अस्पताल पहुंची पुलिस की टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि सूरज हृदय रोगी था और उसकी एक सर्जरी हुई थी।

तमिल सुपरस्टार से नेता बने विजय की रैली को लेकर फिर बुरी खबर
ट्रंप की बात हुई सच, रिलायंस के लिए खुशखबरी

विपक्ष ने घटना को लेकर विजय की आलोचना की

विजय की 27 सितंबर, 2025 को करूर में हुई रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के लिए टीवीके की आलोचना करते हुए, भाजपा युवा इकाई के नेता विनोद पी सेल्वम ने कहा कि इससे पता चलता है कि पार्टी नेता अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर कितने चिंतित हैं। सेल्वम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अगर पहली बार यह अनजाने में हुआ होता तो कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन यह गलती बार-बार हो रही है।’’

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रवक्ता ए. सरवनन ने ‘एक्स’ पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि विधानसभा चुनाव होने से पहले और कितने लोगों की मौत होगी। उन्होंने दावा किया कि टीवीके द्वारा रैली में आश्रय या पीने के पानी की व्यवस्था करने का कोई प्रबंध नहीं किया गया था। टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और बीमार लोगों से भी बैठक में शामिल न होने की अपील की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in