

अमरावती : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
उपमुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया। दोनों ने कहा कि वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे। पवन कल्याण और अन्ना अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई दोनों की साझा प्राथमिकता रहेगी। पवन कल्याण ने तीन शादियां की हैं और तीनों ही बार उनका तलाक हुआ है।
पहली शादी, पत्नी नंदनी
फिल्मी डेब्यू के एक साल बाद ही पवन कल्याण की शादी उनके परिवार ने नंदिनी से करा दी थी। एक इंटरव्यू में पवन कल्याण ने कहा था कि परिवार के कहने पर मैंने रिश्ते को अपना लिया था। कुछ समय हमारे बीच चीजें खराब होने लगी। हर रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चलता, इसलिए ये अच्छा है कि एक दूसरे से अलग हो जायें।
नंदिनी से तलाक से लेने से पहले पवन अपनी को-स्टार रेनु देसाई के साथ लिव इन में रहने लगे थे। रेनू ने 2004 में बेटे अकिरा नंदन को जन्म दिया। नंदिनी ने पवन के खिलाफ बाइगैमी कानून के तहत अदालत में केस भी किया था।
दूसरी शादी, पत्नी रेनू
नंदिनी से तलाक लेने के बाद पवन ने 28 जनवरी 2009 को रेनू से शादी कर ली। शादी के बाद रेनू ने बेटी आध्या को जन्म दिया। रेनू के साथ अपनी शादीशुदा रिश्ते को शुरू करने के लिए पवन ने क्या कुछ नहीं किया, लेकिन रेनू के साथ भी अपने रिश्ते को बचाने में असफल रहे। शादी के 3 साल बाद ही रेनू ने 2012 में उनसे तलाक ले लिया।
तीसरी शादी, पत्नी अन्ना लेजनेवा
रेनू से तलाक लेने के बाद पवन को रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से प्यार हो गया। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। रेनू से तलाक के एक साल बाद ही पवन ने 30 सितंबर 2013 में अन्ना से शादी कर ली।
इस शादी से पवन बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटे मार्क शंकर पवनोविच के पिता बने। तीन शादी करने पर पवन ने कहा था कि मेरा तो शादी करने का ही इरादा नहीं था। वो तो वक्त के साथ बस होता गया।