माओवादियों को लेकर ओडिशा में अमित शाह का बड़ा दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश इस महीने के अंत तक माओवादियों का सफाया करने के कगार पर है और सुरक्षा बल आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपति तक लाल गलियारा बनाने का सपना देखने वालों को पराजित करेंगे।
ओडिशा के मुंडाली में सीआईएसएएफ के स्थापना दिवस पर बोलते गृह मंत्री अमित शाह।
ओडिशा के मुंडाली में सीआईएसएएफ के स्थापना दिवस पर बोलते गृह मंत्री अमित शाह।
Published on: 

मुंडाली (ओडिशा)ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश इस महीने के अंत तक माओवादियों का सफाया करने के कगार पर है और सुरक्षा बल आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपति तक लाल गलियारा बनाने का सपना देखने वालों को पराजित करेंगे। शाह ने कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सीआईएसएफ प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करके देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश 31 मार्च तक माओवादियों से मुक्त हो जाएगा। हमारी सेनाएं तिरुपति से पशुपति तक लाल गलियारा बनाने का सपना देखने वालों को पराजित करेंगी।’’ शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षा बल अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं और देश अब लाल विद्रोहियों का सफाया करने के कगार पर है।’’

ओडिशा के मुंडाली में सीआईएसएएफ के स्थापना दिवस पर बोलते गृह मंत्री अमित शाह।
हादसे में मारे गए पायलट ने लिया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हिस्सा

अमित शाह ने सीआईएसएफ की प्रशंसा की

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बलों ने आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित की है जो किसी राष्ट्र की प्रगति के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। शाह ने कहा कि सीआईएसएफ जलाशयों और उद्योगों से लेकर संसद तक प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बल ने ‘‘देश की आर्थिक वृद्धि के लिए उत्प्रेरक’’ की भूमिका निभाई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ऊंची आर्थिक वृद्धि ‘‘शांति कायम रहने’’ पर हासिल होती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षा कर्मियों ने औद्योगिक शांति बनाए रखने के अपने संकल्प को प्रभावी ढंग से पूरा किया है।’’

इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव एवं प्रवती परीदा और कटक के सांसद भर्तृहरि महताब मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in