AI की दुनिया में अंबानी भी कूदे, करेंगे इतने लाख करोड़ का निवेश

AI की दुनिया में अंबानी भी कूदे, करेंगे इतने लाख करोड़ का निवेश

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनका समूह कृत्रिम मेधा (एआई) में सात वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में अंबानी ने कहा कि एआई का सर्वश्रेष्ठ रूप अभी आना बाकी है और एआई में अपार समृद्धि का युग लाने की क्षमता है।
Published on

नई दिल्लीः उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनका समूह कृत्रिम मेधा (एआई) में सात वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में अंबानी ने कहा कि एआई का सर्वश्रेष्ठ रूप अभी आना बाकी है और एआई में अपार समृद्धि का युग लाने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया एआई को लेकर दोराहे पर खड़ी है। जहां एक रास्ता दुर्लभ, महंगी एआईऔर नियंत्रित डेटा की ओर ले जाता है जबकि दूसरा रास्ता सस्ती एवं सुलभ एआई सुनिश्चित करता है।

अंबानी ने कहा, ‘‘ जियो, रिलायंस के साथ मिलकर इस साल से अगले सात वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह कोई सट्टा निवेश नहीं है। यह मूल्य वृद्धि के लिए नहीं है। यह धैर्यपूर्ण, अनुशासित राष्ट्र निर्माण में लगाई जा रही पूंजी है।’’

उन्होंने कहा कि एआई में सबसे बड़ी बाधा प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि ‘कंप्यूटिंग’ की उच्च लागत है ‘‘जियो इंटेलिजेंस, भारत का संप्रभु कंप्यूटिंग अवसंरचना तैयार करेगी।’’ इसमें गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर शामिल हैं।

अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा और अब यह इसे बुद्धिमता के युग से जोड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम हर नागरिक, हर क्षेत्र एवं सामाजिक विकास के हर पहलू तक बुद्धिमता (एआई) पहुंचाएंगे। जियो यह सब उसी विश्वसनीयता, व्यापकता और बेहद किफायती कीमत के साथ करेगा जिससे उसने संपर्क क्षेत्र (मोबाइल डेटा) में क्रांति ला दी थी।’’

AI की दुनिया में अंबानी भी कूदे, करेंगे इतने लाख करोड़ का निवेश
भारत कर रहा AI क्रांति का नेतृत्व: प्रधानमंत्री मोदी
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in