बरानगर में शिशु उद्यान में पुराने पेड़ों की कटाई का आरोप, शुरु हो गया आरोप-प्रत्यारोप !

Allegations of felling of old trees in the children's park in Baranagar have started, leading to accusations and counter-accusations.
उद्धान में पेड़ काटने का है आरोप
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बरानगर : नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 स्थित देशबंधु रोड पर स्थित 'विधान शिशु उद्यान' इन दिनों विवादों के घेरे में है। आरोप है कि नगर पालिका कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित इस पार्क में 30 से 35 साल पुराने विशाल पेड़ों को काट दिया गया है।

बीजेपी और माकपा ने खोला मोर्चा

पेड़ों की कटाई की खबर मिलते ही भाजपा नेता सजल घोष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्क का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सौंदर्यीकरण के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि बच्चों के विकास के लिए बने इस पार्क की रक्षा के लिए वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे। वहीं, माकपा जिला कमेटी के सदस्य सानू राय ने इसे तृणमूल नेताओं की शह पर किया गया कृत्य बताया और बड़े आंदोलन की घोषणा की।

नगर पालिका की सफाई और विवाद

पार्क का उद्घाटन 2013 में सांसद सौगत राय और तत्कालीन विधायक तापस राय की मौजूदगी में हुआ था। वर्तमान मुख्य पार्षद (चेयरमैन) अपर्णा मौलिक का कहना है कि विधायक द्वारा पार्क को और बेहतर बनाने के लिए एक प्रोजेक्ट दिया गया है। हालांकि, पेड़ों की कटाई पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें बड़े पेड़ों के काटे जाने की जानकारी नहीं है, वहां केवल कुछ झाड़-झंखाड़ साफ किए गए हैं। उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने तंज कसा है कि नाक के नीचे पेड़ कट गए और प्रशासन को खबर तक नहीं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in