कोरोना से ज्यादा खतरनाक हो सकता है AI!

अपराधियों के हाथ लगा तो हो सकता है जानलेवा : विशेषज्ञ
ai_more_dangerous_than_corona
AI हो रहा आउट ऑफ कंट्रोल...
Published on: 

नयी दिल्ली : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा कर सकता है। GPT-5 की सुरक्षा जांच कर चुके विज्ञानी निकोला युर्कोविच ने AI के बेकाबू होने की आशंका जतायी है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि AI की मदद से अपराधियों के हाथ जैविक हथियार बनाने की तकनीक लग सकती है। इससे 2027 में लाखों मौतें हो सकती हैं।

AI पर इंसानों का नियंत्रण कमजोर पड़ रहा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना महामारी से दुनिया भर में 71 लाख से ज्यादा मौतें दर्ज हुई थीं। हालांकि विज्ञानियों का अनुमान है कि असल संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। निकोला ने ऑनलाइन बैंकिंग ठप होने की भी आशंका जतायी है। उन्होंने लोगों से घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रखने को कहा है। निकोला के अनुसार AI पर इंसानों का नियंत्रण कमजोर पड़ रहा है। इस साल AI ने कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।

2030 के अंत तक नहीं रहेगी इंसानियत!

युर्कोविच के अनुसार AI के विकास की रफ्तार नहीं रुकी तो 2030 के अंत तक इंसानियत के खत्म होने या AI से कंट्रोल खोने का खतरा 50 फीसदी है। अगर इससे बच भी गये तो अगले 10 साल में मौजूदा ज्यादातर नौकरियां खत्म हो सकती हैं। अन्य विशेषज्ञ भी युर्कोविच से सहमत दिख रहे हैं। AI के जनक योशुआ बेंजियो का भी कहना है कि हम तेजी से ऐसे AI बना रहे हैं, जिन पर नियंत्रण करना नहीं जानते। इससे इंसानियत को खतरा हो सकता है। नोबेल विजेता जेफ्री हिंटन को आशंका है कि अगले 3 साल में AI इंसानों को खत्म कर सकता है और दुनिया पर कब्जा कर सकता है। इसे काबू में रखने का तरीका खोजना जरूरी है।

हथियार और ड्रोन भी बना सकता है AI

विशेषज्ञों को डर है कि AI भविष्य में खुद नये हथियार बना सकता है। वह ड्रोन और रोबोट की मदद से जरूरी ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। AI का इस्तेमाल खतरनाक जैविक हथियार बनाने में भी हो सकता है। AI सुरक्षा विशेषज्ञ और एलाइनमेंट रिसर्च सेंटर के संस्थापक पॉल क्रिस्टियानो के अनुसार अगर AI अपने फैसले खुद लेने लगा और इंसानों को अपने काम में रुकावट समझने लगा, तो उसे रोकना मुश्किल हो जायेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News