भारी भीड़, लंबी कतारों के बीच भारत मंडपम में AI समिट का आगाज, देखिये तस्वीरों में नजारा

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत के दिग्गज, नीति निर्माता, संस्थापक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।
एक एआई रोबो को देखते उत्सुक दर्शक।
एक एआई रोबो को देखते उत्सुक दर्शक।
Published on: 
समिट में पहले ही दिन भीड़ दिखी।
समिट में पहले ही दिन भीड़ दिखी।

नई दिल्लीः दुनिया का सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन सोमवार को भरी भीड़ और लंबी कतारों के बीच शुरू हुआ। ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत के दिग्गज, नीति निर्माता, संस्थापक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में सम्मेलन के प्रतिनिधियों, वक्ताओं और मेहमानों के स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

सम्मेलन के सुबह साढ़े नौ बजे से काफी पहले ही भारत मंडपम के बाहर लंबी कतारें लग गईं, जो इस विषय और सम्मेलन में लोगों की गहरी रुचि को दर्शाता है।

वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गज सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दारियो अमोडेई के सत्र बुधवार से पहले शुरू नहीं होंगे।

शिखर सम्मेलन के अंतिम दो दिन 19 और 20 फरवरी को दुनिया के 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख हिस्सा लेंगे।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा शामिल होंगे।

इस एआई इम्पैक्ट समिट से दुनिया भर में भारत की तस्वीर बेहतर होने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in