स्कूलों में AI आधारित हाजिरी

बायोमेट्रिक 2 जनवरी से अनिवार्य, 1.60 करोड़ छात्र छात्राओं के लिए लागू होगा निर्देश
स्कूलों में AI आधारित हाजिरी
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य के कई स्कूलों से आ रही शिकायतों के बाद राज्य का शिक्षा विभाग अब हाजिरी को लेकर नया कदम उठाने जा रहा है। कई छात्र छात्राएं समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। कई शिक्षकों को लेकर भी शिकायतें आ रही है। अब ऐसा नहीं चलेगा। अब स्कूलों में शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी 2 जनवरी से अनिवार्य होने जा रही है। स्कूलों में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम लगने जा रहा है। क्लास एक से बारहवीं तक यह होगा। छात्र छात्राओं के लिए एआई आधारित हाजिरी पद्धति अपनायी जायेगी। करीब 1.60 करोड़ छात्र छात्राओं के लिए यह लागू होगा। 4 लाख शिक्षक को भी इस पद्धति से गुजरना होगा।

क्या कहा मंत्री ने

मंत्री दीपक बर्मन ने कहा कि बायोमेट्रिक वाली हाजिरी हमलोग इसलिए लागू करना चाहते है क्योंकि कई छात्र समय पर स्कूल नहीं आ रहे हैं हालांकि कई बार हाजिरी को लेकर गलत रिपोर्ट भी आती है। अब बायोमेट्रिक लगने से इसका सही तथ्य स्कूल के साथ ही शिक्षा विभाग के पास भी उपलब्ध होगा। इसके साथ 4 - 5 लाख शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए भी नया सिस्टम होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News