नाक कटवा कर नकवी अब अपने सेना प्रमुख असीम मुनीर को बीच में ले आएं

पीसीबी को आखिर 15 फरवरी को टी20 विश्व कप में भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी होना पड़ा है।
नाक कटवा कर नकवी अब अपने सेना प्रमुख असीम मुनीर को बीच में ले आएं
Published on

नई दिल्लीः एशिया कप चोरी करने से लेकर टी20 विश्व कप में भारत के साथ मैच के बायकॉट की नौटंकी करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( पीसीबी) और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का चेहरा पूरी तरह दुनिया के सामने अपने उजागर हो गया है। बांग्लादेश के बहाने आईसीसी और बीसीसीआई को नीचा झुकाने की असफल कोशिश करने वाले नकवी अब अपने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर को बीच में ले आये, मानों मुनीर दुनिया के दूसरे ट्रंप हैं जिनसे सब खौफ खाते हों।

पीसीबी को आखिर 15 फरवरी को टी20 विश्व कप में भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी होना पड़ा है। भले इसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति की अपील ने काम किया हो, लेकिन अपने स्टैंड से पीछे हटने के लिए पाकिस्तान और पीसीबी की नाक कटवानी पड़ी है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी अब अपने सेना प्रमुख को बीच में ला रहे हैं और यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि मुनीर से आईसीसी और बीसीसीआई डर गये हैं। भारत के साथ मैच खेलने को लेकर मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा, “न तो मैं भारत और ICC की धमकियों से डरता हूं, न ही पाकिस्तान सरकार, और जहां तक ​​फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर की बात है, आप उनके बारे में तो जानते ही हैं, वह कभी डरते नहीं हैं।”

सोमवार की रात मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। उस मुलाकात के दौरान नकवी ने अपने पीएम को ताजा स्थिति की जानकारी दी। एक दिन पहले ही आईसीसी और बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ नकवी की बैठक हुई थी। इस बैठक में आईसीसी प्रतिनिधि ने नकवी को बता दिया था कि अगर वह मैच नहीं खेलता है तो उसके क्या नतीजे होंगे। वहीं बांग्लादेश, श्रीलंका और यूएई के क्रिकेट बोर्ड ने भी पत्र लिखकर पीसीबी को भारत के साथ मैच खेलने का अनुरोध किया था। इन सारी बातों को नकवी ने पीएम शहबाज को बताया। इसके बाद ही नकवी को भारत के साथ मैच खेलने की अनुमति मिली, लेकिन इन सारी चीजों में पाकिस्तान की पीएम शहबाज शरीफ की इज्जत पर जरूर दाग लगी है। उन्होंने घोषणा की थी कि हम बांग्लादेश के समर्थन में भारत के मैच का बहिष्कार कर रहे हैं।

नाक कटवा कर नकवी अब अपने सेना प्रमुख असीम मुनीर को बीच में ले आएं
भारत-पाक मैच: श्रीलंका के राष्ट्रपति के फोन से बनी बात

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in