सोफिया फिरदौस समेत 3 विधायकों पर एक्शन

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि करने वाले विधायकों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ओडिशा में अपने तीन विधायकों को निलंबित कर दिया।
कांग्रेस की युवा विधायक सोफिया फिरदौस पर भी कार्रआई हुई।
कांग्रेस की युवा विधायक सोफिया फिरदौस पर भी कार्रआई हुई।
Published on

नई दिल्ली : कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि करने वाले विधायकों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ओडिशा में अपने तीन विधायकों को निलंबित कर दिया जबकि हरियाणा में क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों से जवाब तलब किया।

ओडिशा में निलंबित किये गये कांग्रेस विधायकों सनाखेमुंडी के रमेश चंद्र जेना, मोहना के दशरथी गोमांगो और बाराबती-कटक की सोफिया फिरदौस ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान करने और उन्हें राज्यसभा चुनाव जीतने में ‘मदद’ की थी। कांग्रेस ने हरियाणा में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने वाले अपने विधायकों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी करने के साथ साथ विधायकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

कांग्रेस की युवा विधायक सोफिया फिरदौस पर भी कार्रआई हुई।
मां तो मां होती है: सुप्रीम कोर्ट ने दत्तक मां को भी दिया मैटरनिटी लीव का अधिकार
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in