अबूधाबी: मिसाइल हमले की चपेट में भारतीय

अबूधाबी के अल शवामेख इलाके में हवा में मार गिराई गई मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया।
अबूधाबी की फाइल फोटो।
अबूधाबी की फाइल फोटो।
Published on: 

दुबईः अबूधाबी के अल शवामेख इलाके में हवा में मार गिराई गई मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणाली ने आती हुई मिसाइल पर हमला किया, जिसके बाद आपात टीमों ने कदम उठाया। इसके बाद मिसाइल का मलबा रिहाइशी इलाके पर गिर गया।

अबूधाबी के मीडिया कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक मार गिराए जाने के बाद उसका मलबा अल शवामेख क्षेत्र में गिर गया। इस घटना में एक भारतीय नागरिक को मामूली चोट आई।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘ लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी हासिल करें और अफवाहें या असत्यापित सूचना फैलाने से बचें।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in