वडोदरा में अचानक ढही तीन मंजिला इमारत

रविवार रात 11 बजे घटी घटना
वडोदरा में अचानक ढही तीन मंजिला इमारत
Published on: 

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा शहर में रविवार रात करीब 11 बजे ‘गुजरात हाउसिंग बोर्ड’ की तीन मंजिला आवासीय इमारत के कुछ हिस्से ढह गए। हालांकि समय रहते निवासियों को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनोज पाटिल ने बताया कि इमारत के अंदर कोई फंसा नहीं रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए करीब चार घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लीना पाटिल ने बताया कि घटना लक्ष्मीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छह फ्लैट वाली ‘सूर्यकिरण बिल्डिंग’ में हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in