नवान्न में खुला विशेष कंट्राेल रूम, मुख्य सचिव ने संभाली कमान

नवान्न के कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखतें राज्य के मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत। साथ में हैं वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, ओंकार सिंह मीणा व अन्य अधिकारी
नवान्न के कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखतें राज्य के मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत। साथ में हैं वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, ओंकार सिंह मीणा व अन्य अधिकारी
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : लगातार बारिश से कोलकाता में जन जीवन पर भारी असर पड़ा। करीब 11 लोगों की मौत हो गयी है। राज्य सरकार अलर्ट मोड में है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सीएम ने कहा कि हम हमेशा, हर पल लोगों के साथ हैं। हमने नवान्न में एक कंट्रोल रूम खोला है। कंट्रोल रूम का नंबर है- 91-33-22143526/ 91-33-22535185। टोल फ्री नम्बर- 91-8697981070। कंट्रोल रूम हर समय खुला रहता है। सीएम लगातार स्थिति पर नजर रखी हैं। राज्य के मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत सहित अन्य आला अधिकारी कंट्रोल रूम की कमान संभाले हुए है।

राज्य सरकार अलर्ट मोड में है

* मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आश्वस्त किया कि “हम हर समय लोगों के साथ हैं।”

* कंट्रोल रूम 24x7 खुला रहेगा।

* मुख्यमंत्री स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

* मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम को संचालित कर रहे हैं।

* यह कदम यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी आपदा की स्थिति में आम जनता को त्वरित सहायता मिल सके। अगर किसी को मदद की जरूरत हो, तो नवान्न कंट्रोल रूम में उक्त दिये गये नंबरों पर संपर्क करना उचित रहेगा।

प्रभाव, बचाव और विघटन

जान‑माल और जीवन प्रभावित हुए प्रायः इलाकों में: सड़कों का पानी भर गया।

सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुआ। मेट्रो सेवा कुछ रूट्स पर बंद की गई।

रेल एवं सड़क यातायात में बाधाएं पड़ीं।

हवाई यात्रा पर भी असर हुआ — कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा, कुछ में देरी हुई।

ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

स्कूलों में दी गयी छुट्टी

मौसम का रूप देखते हुए सरकारी स्कूलों में दो दिन पहले ही छुट्टियों की घोषणा कर दी गयी है। सीएम की अपील पर कई निजी स्कूलों ने छुट्टी दे दी है जबकि कई स्कूलों में ऑनलाइन क्लास होंगी। वहीं निजी संस्थानों में घर से काम करने की सलाह दी गयी है। सरकारी संस्थानों में भी घर से ही काम करने को कहा गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in