डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बंगाल में विकास के नए अध्याय का आगाज

केंद्रीय योजनाओं से बदलेगी शहरों की तस्वीर, अग्निमित्रा ने तृणमूल पर साधा निशाना
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बंगाल में विकास के नए अध्याय का आगाज
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक के बाद एक लागू किया जा रहा है। राज्य की शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने रविवार को पिछली तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक तृणमूल सरकार की प्रतिशोध की राजनीति और असहयोगात्मक रवैये के कारण पश्चिम बंगाल का विकास बाधित होता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ने की आशंका के चलते पिछली तृणमूल सरकार ने केंद्र की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं उत्पन्न कीं, जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ा। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन, रोजगार के अवसर, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक बुनियादी ढांचे की अपेक्षा रखती है। इन्हीं आकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प के साथ राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि अब डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। आधुनिक परिवहन व्यवस्था, बेहतर शहरी सुविधाओं और उन्नत बुनियादी ढांचे के निर्माण के जरिए राज्य की जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News