चलती ट्रेन से गिरे 8 यात्री, 3 की मौत की आशंका

महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ बड़ा हादसा
चलती ट्रेन से गिरे 8 यात्री, 3 की मौत की आशंका
Published on

 ठाणे (महाराष्ट्र) - महाराष्ट्र के ठाणे में एक गंभीर रेल हादसा हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जा रही एक ट्रेन में भारी भीड़ के चलते कुछ यात्री अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़े। यह घटना मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर हुई। भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि कई लोग संतुलन खोकर नीचे गिर गए। हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन हुआ अलर्ट

सूत्रों के अनुसार ट्रेन से गिरने की वजह से 3 यात्रियों की मौत की आशंका है। ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अर्चना दुसाने ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को अलर्ट किया गया। उन्होंने कहा- यात्रियों से भरी एक ट्रेन से कुछ लोग नीचे गिर गए। उस दौरान एक्सप्रेस और मेल ट्रेन ए-दूसरे के बगल से गुजर रहीं थीं। ऐसे में लगभग 3 लोगों की मौत की आंशका जताई जा रही है और 6 यात्री बुरी तरह से जख्मी हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा आज सुबह मुंब्रा और दीवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। उस समय पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं। इसी दौरान एक ट्रेन में सवार कुछ यात्री नीचे गिर पड़े। अधिकारियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों के फुटबोर्ड पर कुल आठ यात्री लटके हुए थे। जब ट्रेनें पास-पास से गुजरीं, तो लटके हुए यात्रियों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे वे संतुलन खो बैठें और नीचे गिर गए।

गार्ड ने दी सूचना

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि कसारा लोकल ट्रेन के गार्ड ने सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे इस हादसे की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यात्री किस ट्रेन से गिरकर घायल हुए। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in