1.4 करोड़ ईरानी युद्ध में जान देने को तैयार: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

अमेरिकी समयसीमा के बीच बयान, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ा
1.4 करोड़ ईरानी युद्ध में जान देने को तैयार: राष्ट्रपति पेजेश्कियन
Published on

दुबई : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने मंगलवार को कहा कि उनके समेत 1.4 करोड़ ईरानी युद्ध में अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका की ओर से दी गई समयसीमा नजदीक आ रही है।

राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि 1.4 करोड़ से अधिक ईरानियों ने स्वयंसेवी अभियान में शामिल होकर देश के लिए अपनी जान देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी पहले से ही ईरान के लिए अपनी जान देने को तैयार रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बीच आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलता है तो उसके बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी की जा सकती है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, यह आंकड़ा पहले बताए गए स्वयंसेवकों की संख्या से लगभग दोगुना है और सरकार लोगों से लगातार इस अभियान में शामिल होने की अपील कर रही है।

करीब नौ करोड़ की आबादी वाले ईरान में कई लोग सरकार से नाराज भी बताए जा रहे हैं, खासकर हाल के प्रदर्शनों पर सख्त कार्रवाई को लेकर। माना जा रहा है कि 1.4 करोड़ स्वयंसेवकों का यह आंकड़ा संभावित अमेरिकी हमले को रोकने के उद्देश्य से सामने रखा गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in