जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन, 1 की मौत, 235 लोगों को बचाया गया

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले सिंथन टॉप क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 235 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं।
किश्तवाड़ का फाइल फोटो।
किश्तवाड़ का फाइल फोटो।
Published on

जम्मू (जे के ब्यूरो) : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक जलविद्युत परियोजना स्थल के पास भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं, जिले के ऊंचाई वाले सिंथन टॉप क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 235 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ और उससे सटे डोडा जिले में नगरपालिका सीमा से बाहर स्थित सभी शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात बारिश के कारण किश्तवाड़ जिले के डंगदुरु के पास एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन हो गया, जिसमें 2 मजदूर मलबे में फंस गए। बाद में उनमें से एक श्रमिक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस, सेना और नागरिक प्रशासन द्वारा चलाए गए संयुक्त बचाव अभियान में जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से जोड़ने वाले सिंथन टॉप पर भारी बर्फबारी के बीच 38 वाहनों में सवार 235 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने SSP नरेश सिंह और 11 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी के साथ मिलकर इस बचाव अभियान की निगरानी की।

किश्तवाड़ का फाइल फोटो।
सगाई में चोरी, फिर आया रहस्यमयी कूरियर… अंदर निकले वही सोने के गहने

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in