फोन पर भारतीय क्या करते हैं सबसे ज्यादा सर्च ?

Published on: 

नई दिल्ली : स्मार्टफोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा है। फोन पर सर्चिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट समेत कई सारे कामकाज किए जाते हैं। हालांकि स्मार्टफोन को किस काम के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है? इस बारे में वीवो ने एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई सारे खुलासे हुए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

यूटीलिटी बिल पेमेंट के लिए फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
अगर स्मार्टफोन पर यूजर एक्टिविटी की बात करें, तो स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल यूटीलिटी बिल का पेमेंट करने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 86 फीसदी लोग फोन से यूटीलिटी बिल का पेमेंट करते हैं।

शॉपिंग के लिए फोन का इस्तेमाल

जबकि ऑनलाइन शॉपिंग के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करीब 80.8 फीसदी किया जाता है। वही करीब 61.8 फीसदी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल जरूरी सामान को ऑर्डर देने के लिए करते हैं। जबकि ऑनलाइन सर्विस के लिए फोन 66.2 फीसदी लोग स्मार्टफोन का यूज करते हैं। इसके अलावा ग्रॉसरी आइटम को ऑर्डर देने के लिए 73.2 फीसदी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। डिजिटल कैश पेमेंट के लिए 58.3 फीसदी लोग स्मार्टफोन का यूज करते हैं।
कितने महिला और पुरुष करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल

अगर स्मार्टफोन के रेश्यो की बात करें, तो करीब 62 फीसद पुरुष के पास स्मार्टफोन है। जबकि महिलाएं स्मार्टफोन इस्तेमाल में पीछे है। देश में करीब 38 फीसद महिलाओं के पास ही स्मार्टफोन मौजूद हैं। अगर बड़े शहरों और छोटे शहरों की बात करें, तो 58 फीसद के साथ स्मार्टफोन हिस्सेदारी में मेट्रो सिटी आगे हैं। इसके बाद 41 फीसद के साथ नॉन मेट्रो सिटी का नंबर आता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in