शिवलिंग पर जल चढ़ाने गयी महिला की सांप के डंसने से मौत

शिवलिंग पर जल चढ़ाने गयी महिला की सांप के डंसने से मौत

Published on

रानाघाट के मुकुंदपुर में घटना को लेकर सनसनी
पेड़ पर बांध रही थी धागा तभी निकल आया सांप
सन्मार्ग संवाददाता
नदिया : सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने गयी महिला को सांप ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। यह घटना रानाघाट थाना के मुकुंदपुर इलाके में घटी ​जिसकाे केंद्र कर इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इसे लेकर चर्चा करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार धानतल्ला थाना के बहिरगाछी की निवासी सरस्वती विश्वास ने सोमवार को व्रत रखा था और वह रानाघाट के मुकुंदपुर में शिव मंदिर में जल ढालने के लिए गयी थी। इसके पहले उसने गंगा में स्नान किया और मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जल चढ़ाया। सामने बरगद के पेड़ पर वह मनोकामना पूरी करने के लिए मान्यता अनुसार धागा बांधने गयी थी। उस पेड़ के नीचे भी एक छाेटो सा शिवलिंग था जिसे उसने नहीं देखा और धागा बांधने लगी तभी वहां एक सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सांप के डंसते ही सरस्वती ​गिर पड़ी। वहां मौजूद लोग यह देख सकते में आ गये। उन्होंने देखा कि वह सांप फिर पेड़ में ही कहीं छिप गया। लोग आनन-फानन में महिला को रानघाटा अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गयी। भक्त के मंदिर में पूजा करने के दौरान सांप के डंसने से उसकी मौत को लेकर इलाके में शोक का माहौल है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in