

कोलकाता : आमतौर पर कहा जाता है कि घर के साथ-साथ छत की सफाई रखनी चाहिए क्योंकि छत पर कुबेर का वास माना गया है और यदि कुबेर नाराज हो जाए तो धन-दौलत की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि छत को गंदा करने से और वहां पर कूड़ा-कबाड़ रखने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इसलिए धर्म शास्त्रों में छत को काफी महत्वपूर्ण माना गया है और इसका सीधा संबंध कुबेर व शनिदेव से होता है। इसके अलावा वास्तु के अनुसार भी छत को साफ रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा छत पर रखा सामान यदि सही दिशा में हो तो उसका पॉजिटिव असर पड़ता है। वहीं गलत दिशा में रखा हुआ सामान आपको मुश्किल में डाल सकता है।