New Market में चोरी

New Market में चोरी
Published on: 

न्यू मार्केट में महिला के पर्स से कीमती मोबाइल व 70 हजार नकद चुरानेवाली गिरफ्तार

कोलकाता : महानगर में एक महिला के पर्स से कीमती मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये नकद चुराने के आरोप में पुलिस ने एक महिला पॉकेटमार को गिरफ्तार किया है। घटना न्यू मार्केट थानांतर्गत जवाहर लाल नेहरू रोड की है। अभ‌ियुक्त का नाम बासंती साव है। अभियुक्त को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 5 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सुरभि धानुका नामक महिला ने गत 17 जुलाई को न्यू मार्केट थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले जब वह दोपहर के समय पैदल ही जवाहर लाल नेहरू रोड से गुजर रही थी तभी एक महिला आयी और उसके बैग से कीमती मोबाइल फोन और नकद 70 हजार रुपये चुरा लिए। मामले की जांच के दौरान कोलकाता पुलिस के वॉच सेक्शन के अधिकारियों ने बासंती साव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभियुक्त महिला से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News