Summer Tips : गार्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए इन स्वादिष्ट फलों को डाइट में कर सकते हैं शामिल, जानें सलाद रेसिपी

Summer Tips : गार्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए इन स्वादिष्ट फलों को डाइट में कर सकते हैं शामिल, जानें सलाद रेसिपी
Published on

कोलकाता : गर्मियों में पानी से भरपूर कई तरह के फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने से शरीर को बड़ा सुकून मिलता है। ये चीजें आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं साथ ही ये चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये आपके शरीर को पोषण देने के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने का काम करती हैं। इनमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होता है। इन फलों को और भी मजेदार बनाने के लिए आप इनकी सलाद  भी तैयार कर सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी-

बेरीज सलाद

बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आप ब्लैकबेरी और स्ट्राबेरी से भी सलाद बना सकते हैं। एक बाउल में ब्लैकबेरी और स्ट्राबेरी को डालें। इसे शहद से गार्निश करें। इसमें मिंट और नींबू का रस डालें। इन चीजों को अच्छे से मिलाएं। आपका स्वादिष्ट बेरीज सलाद बन कर तैयार है।

संतरे का सलाद

एक प्लेट में संतरे के छिलके हाटकर इसे सुंदर तरीके से सजाएं। आप इन्हें अपने पसंद की आकार में भी काट सकते हैं। इस सलाद को सूखे मेवों से गार्निश करें। इसे कटे हुए अखरोट और काजू से गार्निश करें। इसमें ऊपर से पुदीने के पत्ते डालें।

खरबूजे का सलाद

गर्मियों में खरबूजे को लोकप्रिय रूप से खाया जाता है। एक बाउल में खरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और परोसें।

मैंगो और तुलसी

आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों में आप कई तरह की वैरायटी के आम खा सकते हैं। आम सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। एक बाउल में आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें तुलसी के पत्ते, जैतून का तेल और थोड़ा धनिया डालें। इन सारी चीजों को मिलाएं। इसके बाद इन्हें परोसें।

खट्टे फलों का सलाद

इस सलाद को खट्टे फलों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए संतरे, अंगूर और अनानास आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक बाउल में इन चीजों को काट कर डालें। इसमें थोड़ा नमक डालें। इसे आलमंड फ्लेक्स से गार्निश करें। आप इस सलाद को एक स्कूप आइसक्रीम के साथ पेयर कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in