Odisha Snake Bite News : सोते बच्चों को सांप ने डसा… तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Odisha Snake Bite News : सोते बच्चों को सांप ने डसा… तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
Published on

केंदुझर : ओडिशा के केंदुझर जिले में दर्दनाक घटना हो गई. यहां पर जहरीले सांप ने चार छात्रों को डस लिया। इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई और एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। घटना उस वक्त हुए जब सभी कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए गए हुए थे। मरने वालों में दो छात्राएं और एक छात्र शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना को लेकर डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, मृतक बच्चों के परिवार में मातम छाया हुआ है। दरअसल, केंदुझर जिले के बारिया पुलिस थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय राजा नायक, 10 वर्षीय स्नेहश्री नायक, 7 वर्षीय एलिना नायक और 12 वर्षीय आकाश नायक शनिवार को कोचिंग पढ़ने गए हुए थे। सभी रात में कोचिंग सेंटर में ही सो गए। रविवार सुबह तीन बजे के करीब कोचिंग सेंटर में एक जहरीला सांप घुस आया। उसने सोते हुए चारों बच्चों को डस लिया। इसके बाद चारों बच्चों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई।

तीन बच्चों की मौत

उन्हें आनन-फानन में एससीबी मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान 12 वर्षीय राजा नायक, 10 वर्षीय स्नेहश्री नायक और 7 वर्षीय एलिना की मौत हो गई। गंभीर हालत आकाश नायक का इलाज चल रहा है। पीड़ित माता-पिता का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में सुबह 7 बजे पता चला था। इसके बाद वह लोग अस्पताल पहुंचे। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, डीएम ने घटना के जांच के आदेश दिये हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in