राजाबागान में अधेड़ की गला घोटकर हत्या

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राजाबागान थानांतर्गत एबीएम हाट बिल्डिंग के पांचवें तल्ले पर एक अधेड़ की गला घोटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उद्धार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एबीएम के पांचवें तल्ले पर एक व्यक्ति को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उद्धार किया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि व्यक्ति के सिर और पेट में चोट के निशान मिले हैं। इसके साथ ही व्यक्ति के गले में रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि अधेड़की हत्या की गयी है। हालांकि व्यक्ति की हत्या किसने और क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी हुई है। पुलिस एबीएम हाट और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in