Bigg Boss OTT 2 : एल्विश यादव ही नहीं, जिया शंकर और अभिषेक मल्हन भी नहीं करेंगे …

Bigg Boss OTT 2 : एल्विश यादव ही नहीं, जिया शंकर और अभिषेक मल्हन भी नहीं करेंगे …
Published on

मुंबई : पूरे 58 दिनों तक लोगों को एंटरटेनमेंट डोज दे रहा था बिग बॉस ओटीटी। इस बार बिग बॉस ओटीटी का ऐसा फीवर चढ़ा कि शो के टाइम लिमिट को एक्सटेंड कर दिया गया था। अब बिग बॉस के फैन्स को बेसब्री से इंतजार है 17वें सीजन का । 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आए घरवालों में से कुछेक को ही जनता ने भरपूर प्यार दिया और उन्हें ही दोबारा 17वें सीजन में भी देखना चाहते हैं। इसमें अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, एल्विश यादव और जिया शंकर का नाम टॉप पर है। मगर इसमें से कुछ के नाम कंफर्म हैं, जो कि 'बिग बॉस सीजन 17' में नजर नहीं आएंगे।
दरअसल, अभिषेक मल्हन, जो कि Bigg Boss OTT 2 के रनर अप रहें और विजेता बनते-बनते रह गए। उन्होंने शो के दौरान ही कहा था कि अगर वो ये वाला सीजन जीतेंगे तो ही 17वां सीजन करेंगे। हालांकि फर्स्ट रनरअप आने के कारण, उनका दिल तो टूटा ही। फैन्स भी मायूस हो गए। लेकिन फुकरा इंसान के मन में उसके बाद भी सीजन 17 करने की चाह देखने को मिली थी। मगर अब उनके भाई ट्रिगर्ड इंसान उर्फ निश्चय मल्हन ने क्लियर कर दिया है कि अभिषेक ऐसा नहीं करेंगे।
'बिग बॉस 17' में नहीं आयेंगे नजर
किसी यूजर को ट्विटर पर जवाब देते हुए निश्चय ने लिखा, 'नहीं जाएगा। समझा दिया है ढंग से।' इसके बाद एक और यूजर ने लिखा कि वो नहीं चाहते कि अभिषेक भाई बिग बॉस 17 करें। उनकी ना है। बाकी फुकरा की मर्जी। इस पर भी निश्चय ने रिप्लाई किया और कहा- 'जाने ही नहीं देना है।' वहीं, डिंपल मल्हन व्लॉग में भी अभिषेक ने अस्पताल के बेड में लेटे हुए 17वें सीजन का जिक्र किया था तो उनकी मां ने बोला कि 2 महीने में ये हाल हो गया है। 4 महीने में तो पता नहीं क्या हो जाएगा। फिर अभिषेक ने फैन्स को बताया था कि उनकी पूरी फैमिली व्लॉगर है। सभी वीडियोज बनाते हैं। आप यहीं देखो। यहीं पर हम बिग बॉस खेलेंगे। आप लोग वैसे ही प्यार इतना दे ही रहे हो।
…तो जिया शंकर बोली
इसके अलावा एल्विश यादव ने भी फिनाले वाली रात को सीजन 17 में जाने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह सलमान खान का शो जरूर करना चाहेंगे। लेकिन इस बार वाला नहीं कर पाएंगे। क्योंकि परिवार से वह पहले ही काफी दूर रह चुके हैं। मगर आगे कभी मौका मिला, तो वो एक बार जरूर सोचेंगे और करेंगे। फिलहाल नहीं। वहीं, जिया शंकर का भी कंफर्म है कि वो भी 17वें सीजन में नहीं दिखेंगी। रही बात मनीषा रानी की, तो उनकी तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in