गिरीश पार्क में मकान से लाखों के आभूषण की चोरी

गिरीश पार्क में मकान से लाखों के आभूषण की चोरी
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : गिरीश पार्क थानांतर्गत गिरीश पार्क क्रॉसिंग के निकट मकान से लाखों के आभूषण और नकद रुपये चुरा लिये गये। जानकारी के अनुसार सोमवार को घर के मालिक ने शिकायत दर्ज करायी कि रविवार की शाम जब मकान की चौथे मंजिल पर स्थित फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था तभी एक व्यक्ति आया और घर से दो सोने का हार, एक अंगूठी और 5 हजार रुपये नकद चुरा लिये। बाद में घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर अभियुक्त चोर की तलाश कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News