उम्र के हिसाब से कितने घंटे की नींद जरूरी ?

Published on

कोलकाता : वैसे तो इंसान को 7 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी माना जाता है, लेकिन हर इंसान की जरूरत, उसके लाइफस्‍टाइल, उम्र आदि के हिसाब से ये घट या बढ़ सकता है। यह आपके सोने के पैटर्न पर भी निर्भर करता है कि आप कितनी देर तक गहरी नींद में सो पाते हैं। इसके अलावा, आपके सोने और जागने के पैटर्न से भी यह प्रभावित होता है। ऐसे में हम बताते हैं कि उम्र के आधार पर हर इंसान के लिए सोने और जागने का सही समय क्‍या हो सकता है और उसे कितने घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।

सोने का सही समय

सूत्रों के मुताबिक, हमारा शरीर और ब्रेन सूर्यास्‍त होने के बाद ही सुस्‍त पड़ने लगता है और उसके काम करने की क्षमता में अंतर आने लगता है। यही वजह है कि आप जितना जल्‍दी रात के वक्‍त बेड पर सोने के लिए चले जाएं, शरीर के लिए उतना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

उठने का सही समय
ह्यूमन बॉडी को इस तरह बनाया गया है कि यह सूर्योदय के साथ ही काम करने के लिए खुद को तैयार कर लेता है। इसलिए सूरज निकलने के साथ ही जल्‍दी उठना हमारी सेहत के लिए अच्‍छा है। इसके अलावा, एक तय समय पर ही रोज उठने की आदत डालना चाहिए। इससे स्‍लीप पैटर्न को मेंटेन रखने में मदद मिलती है। मसलन, अगर आप 9 बजे सोते हैं और सुबह 5 से 6 बजे उठ जाएं। यह नियम आप रोज फॉलो करें.।

उम्र के अनुसार कितना सोना जरूरी
नौ महीने के बच्‍चे के लिए 14 से 17 घंटे
2 साल के बच्‍चे के लिए 11 से 16 घंटे
3 से 5 साल के बच्‍चे के लिए 10 से 13 घंटे
6 से 13 साल के बच्‍चे के लिए 9 से 12 घंटे
14 से 17 साल के टीनएज के लिए 8 से 10 घंटे
18 से 64 साल क युवा व बुजुर्गों के लिए 7 से 9 घंटे
65 के बुजुर्गों के लिए 7 से 9 घंटे की नींद काफी जरूरी होता है

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in